छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 से 3 नवंबर 2026 तक नवा रायपुर में राज्योत्सव का आयोजन किया गया। राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
- आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धमतरी जिले के श्री डुमन लाल धु्रव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
- अहिंसा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम संस्था को यति यतनलाल सम्मान से सम्मानित किया गया।
- खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा जिले की सुश्री संजू देवी को गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया।
- महिला उत्थान एवं जनजागृति के क्षेत्र में गरियाबंद जिले की लोक आस्था सेवा संस्थान को मिनीमाता सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की ओर से सुश्री लता नेताम ने सम्मान प्राप्त किया।
- सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान के क्षेत्र में कबीरधाम जिले के श्री सुखचंद भास्कर को गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान प्रदान किया गया।
- सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बस्तर जिले के चित्रकोट स्थित प्राथमिक कुडुक महुआ सहकारी समिति मर्यादित को ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- समकालीन रंगकर्म के क्षेत्र में रायपुर जिले के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को हबीब तनवीर सम्मान प्रदान किया गया।
- तीरंदाजी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालोद जिले के श्री टोमन कुमार को महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया गया।
- हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित श्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान को पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान प्रदान किया गया।
- हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए रायगढ़ जिले के डॉ. बिहारीलाल साहू को पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया।
- शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में रायपुर जिले के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया गया।
- लोकनाट्य एवं लोकशिल्प के क्षेत्र में रायपुर जिले की श्रीमती रेखा जलक्षत्री को दाऊ मंदराजी सम्मान प्रदान किया गया।
- कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कबीरधाम जिले के श्री पुन्नीदास भट्ट को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।
- सामाजिक समरसता के क्षेत्र में रायगढ़ जिले के श्री बाबूलाल अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान से सम्मानित किया गया।
- प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में रायपुर जिले के श्री प्रमोद कुमार साहू को चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया।
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की श्रेणी में रायपुर जिले के श्री बरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पांडेय को चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चयनित सूची में शामिल किया गया।
- प्रिंट मीडिया अंग्रेजी के क्षेत्र में रायपुर जिले के श्री शिशिर रॉय चौधरी को मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया।
- आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में धमतरी जिले के डॉ. दिनेश कुमार नाग को धन्वन्तरि सम्मान प्रदान किया गया।
- मत्स्य पालन के क्षेत्र में बालोद जिले के श्री प्रदीप कुमार सोनी को श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार प्रदान किया गया।
- संस्कृत भाषा के क्षेत्र में रायपुर जिले के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान प्रदान किया गया।
- आदिवासियों की सेवा एवं आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल को डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
- श्रम के क्षेत्र में बलौदाबाजार जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुर्डीह सीमेंट वर्क्स, सरकीपार को स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया गया।
- अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में रायपुर जिले के उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार धु्रव को पंडित लखनलाल मिश्रा सम्मान से सम्मानित किया गया।
- छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान के लिए दंतेवाड़ा जिले से संबंधित श्रीमती दीपाली सारवगी का चयन किया गया।
- हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक योगदान के लिए प्रसिद्ध कलाकार श्री सैयद ताहिर अली, जिन्हें करण खान के नाम से जाना जाता है, को किशोर साहू सम्मान प्रदान किया गया।
- छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में दुर्ग जिले की श्रीमती साधना यादव को लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान से सम्मानित किया गया।
- पंथी नृत्य के क्षेत्र में रायपुर जिले के आरंग निवासी श्री सी.एल. रात्रे को देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार प्रदान किया गया।
- छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत के क्षेत्र में रायपुर जिले के श्री चंद्रभूषण वर्मा को खुमान साव सम्मान से सम्मानित किया गया।
- आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के क्षेत्र में दुर्ग जिले के श्री दुर्गा प्रसाद पारकर को लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के निर्देशन के क्षेत्र में श्री मोहन सुंदरानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किया गया।
- विधि के क्षेत्र में श्री कौस्तुभ शुक्ला, दिल्ली एवं श्री हेमन्त कुमार मिश्रा, रायपुर को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान प्रदान किया गया।
- महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में कांकेर जिले की श्रीमती बुलबुल बैद्या को माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया गया।
- रचनात्मक लेखन एवं हिन्दी भाषा के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय को पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान प्रदान किया गया।
- पंडवानी कला के क्षेत्र में दुर्ग जिले के पाहंदा निवासी श्री चेतन लाल देवांगन को डॉ. तीजन बाई सम्मान प्रदान किया गया।
- ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में कबीरधाम जिले के श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय सनी को चन्दूरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- सामाजिक समानता, साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में बालोद जिले के श्री जगदीश प्रसाद देशमुख को संत रविदास सम्मान से सम्मानित किया गया।





























